LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य एवम पूर्व कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक के भाई कैलाश नायक ने किया भाजपा प्रवेश

 

*वित्त मंत्री श्री चौधरी के समक्ष प्रवेश कर मोदीजी के नेतृत्व पर जताया विश्वास*

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं का पार्टी से लगातार मोहभंग हो रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ के कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य एवम पूर्व कांग्रेस विधायक के छोटे भाई एवम पूर्व सिंचाई मंत्री स्वर्गीय डॉक्टर शक्रजीत नायक के बेटे कैलाश नायक ने
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीति-रीति से प्रभावित होकर रायगढ़ विधायक एवम मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया है। छत्तीसगढ़ के वित्त एवं आवास-पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी के समक्ष कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, रायगढ़ के पूर्व विधायक के प्रतिनिधि हुकुम चंद अग्रवाल सहित महावीर अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, योगेन्द्र अग्रवाल, टिंकू अग्रवाल ने मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए भाजपा में प्रवेश किया।
कांग्रेस नेताओं ने सनातन धर्म की रक्षा और मोदी जी के विकसित भारत के निर्माण के संकल्प में अपनी भागीदारी निभाने के लिए भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। सभी ने छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में राज्य की 11-11 सीटें मोदी जी की झोली में डालकर उनको मजबूत करने का भरोसा दिलाया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी को भगवा गमछा पहनाकर स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य नेताओं के भाजपा में शामिल होने से विकसित भारत की परिकल्पना का सपना साकार होगा। उन्होंने रायगढ़ सहित प्रदेश की सभी 11 सीटों पर कमल खिलाने की अपील की है। इस दौरान ब्रृजेश अग्रवाल , आशुतोष अग्रवाल भी मौजूद रहे। ओपी चौधरी की बड़ी जीत एवम उनके वित्त मंत्री के बाद जिले का राजनैतिक समीकरण तेजी से बदल रहा है। ओपी चौधरी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर जिले में लगातार भाजपा प्रवेश जारी है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button