LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

खरसिया भाजपा पहले से होगी मजबूत और सशक्त-खरसिया जोगी कांग्रेस के दिग्गज सक्रिय नेताओं ने थामा भाजपा का दामन*

 

रायगढ़ लोकसभा की संयोजक पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने नेतृत्व में खरसिया जोगी कांग्रेस के दिग्गज नेता तरुण सिंह ठाकुर अध्यक्ष जनता कांग्रेस लोकसभा रायगढ़ मोनू केसरी अध्यक्ष विधानसभा खरसिया सतीश शर्मा नगर अध्यक्ष जनता कांग्रेस खरसिया रोशन साहू सहित सैकड़ो को करवाया भाजपा प्रवेश। लोकसभा चुनाव के पूर्व खरसिया की राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पृष्टभूमि में सक्रिय नेता तरुण ठाकुर, मोनू केसरी,का भाजपा में प्रवेश करना खरसिया भाजपा में बहुत ही फायदेमंद होगा, क्योंकि तरुण ठाकुर और मोनू केसरी के पास युवाओं का हुजूम है जो सदा ही खरसिया की राजनीति में अपनी एक छाप छोड़ती है विगत दिनों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के चपले आगमन पर 100 कारो की रैली खरसिया से चपले के लिए निकाली थी जो लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर देता है कि.. दम हो तो ऐसा…भाजपा में शामिल हो जाने पर निश्चित तौर पर ये ताकत दोगुनी हो जाएगी भाजपा में सम्मिलित होने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से

तरुण सिंह ठाकुर अध्यक्ष रायगढ़ लोकसभा जनता कांग्रेसमोनू केसरी अध्यक्ष खरसिया विधानसभा जनता कांग्रेससतीश शर्मा नगर अध्यक्ष जनता कांग्रेस खरसिया

रोशन साहू वार्ड अध्यक्ष 14 जनता कांग्रेस खरसिया सहित सैकड़ो लोगों ने आज जशपुर में भाजपा का दामन पकड़ लिया है जिससे निश्चित तौर पर खरसिया भाजपा सशक्त होगी मोदी जी के 400 पार का संकल्प पूरा करने इन दोनों नेताओं का भी योगदान होगा

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button