टीवी कलाकार आशीष श्रीवास्तव कलर्स के रामायण सीरियल में वानर सेना के रूप में दिखेंगे.



मुंबई :- उत्तरप्रदेश जिला जालौन के एक छोटे से गांव मकरंदपुरा के रहने वाले शिवकुमार श्रीवास्तव के पुत्र आशीष श्रीवास्तव नवबोधित कलाकार जो काफी समय से फिल्मी दुनिया में काम कर रहे आशीष मुंबई जाकर छोटे – छोटे किरदार निभा रहे है। जहां अपना गांव का नाम रोशन कर ते हुए आगे बढ़ रहे है। एक छोटा कलाकर जिन्होंने फिल्मी दुनिया के बड़े प्रोडक्शन स्वास्तिक भूमि में जाकर काम कर चुके है। श्रीमद् रामायण, लक्ष्मीनारायण,शिव शक्ति वंशज ऐसे ही अनेकों धार्मिक सिरियलो में काम करके पहचान बनाई है। वर्तमान में कलर्स टीवी में आगामी में प्रदर्शित होने वाले रामायण में वानर सेना पात्र के रूप में देख पाएंगे। आशीष श्रीवास्तव के गांव और पूरे क्षेत्र के लोग इस छोटे से कलाकार को देखकर हर्षित नजर आ रहे है और गर्व महसूस कर रहे है। 



