जनपद पंचायत पुसौर में मनरेगा अधिकारी और जनपद अधिकारियों के सह से चल रहा है जी एस टी बिल का खेला न दुकान न समान , फर्जी बिल पर हो रहा है लाखो का भुगतान..…?

जनपद पंचायत पुसौर में मनरेगा अधिकारी , बाबू ,जनपद अधिकारियों के सह से चल रहा है जी एस टी बिल का खेला न दुकान न समान , फर्जी बिल पर हो रहा है लाखो का भुगतान..…?
पुसौर :- रायगढ़ जिला के जनपद पंचायत पुसौर में जनपद विभाग और मनरेगा में जी एस टी का बड़ा खेला चल रहा है। वर्षो से जनपद पंचायत पुसौर के अधिकांश पंचायतों में जी एस टी बिल का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है।इस खेल में फर्जी वेंडर्स के साथ विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मिले हुए है। जिनका संरक्षण में यह खेल चल रहा है। जी एस टी चोरी के खेल में प्रत्येक वर्ष इस जनपद में मनरेगा सहित अन्य पंचायत के निर्माण कार्यों में जी एस टी चोरी के इस खेल में वेंडर्स और अधिकारी कर्मचारी मिलकर सरकार को लाखो का चूना लगा रहे हैं। मनरेगा विभाग में तकनीकी सहायको के संरक्षण में फर्जी वेंडर्स का बड़ा खेल जारी है।कमीशन के लालच में पुसौर के अधिकारी व कर्मचारी इन फर्जी वेंडर्स की जांच कराए बिना ही इनका बिल भुगतान कर रहे है। बताया जा रहा है की इस मामले की जानकारी जल्द ही वित्त मंत्री एवं आयकर जी एस टी विभाग से करने की तैयारी की जा रही है।



