ब्रेकिंग न्यूज़
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मुरलीधर पटेल ने मुख्यमंत्री के माता जी श्रीमती जसमनी देवी साय से सौजन्य मुलाकात किए।

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मुरलीधर पटेल ने मुख्यमंत्री के माता जी श्रीमती जसमनी देवी साय से सौजन्य मुलाकात किए।
रायगढ़:- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुरलीधर पटेल(कछार )ने रायपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के माताजी श्रीमती जसमनी देवी साय से सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद लिए। मुरली धर पटेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बहुत ही खास करीबी माने जाते है। जब विष्णु देव साय सांसद थे उस वक्त मुरलीधर पटेल साय के बहुत ही विश्वसनीय सांसद प्रतिनिधि थे। वैसे आज भी उनके खास ही है। सामाजिक, जनहितैषी और किसानों की आवश्यक कार्यों को मुख्यमंत्री साय से मुलाकात कर चर्चा करते हैं।