LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

शराब रेड: 18 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई

 

*09 अगस्त, रायगढ़* । रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संजय कुमार मांझी नामक व्यक्ति को आज सुबह मेन रोड बरमुडा के पास घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पचेड़ा निवासी संजय कुमार मांझी (उम्र 36 वर्ष) अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए लेकर जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेन रोड बरमुडा के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 1800 रुपये है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला में आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ प्रधान आरक्षक शंकर राम कालो, आरक्षक चंद्रेश पांडेय, प्रवीण राज और राकेश नायक शामिल थे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button