LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

प्राथमिक शाला गोर्रा में “एक पेड़ मां के नाम से शिक्षा समिति अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया पौधारोपण


रायगढ़:- पुसौर विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक शाला गोर्रा में शासकिय उच्चतर हायर सेकेंडरी स्कूल शिक्षा समिति अध्यक्ष गुलाब सिंह लहरे व प्राथमिक शाला शिक्षा समिति अध्यक्ष कैलाश श्रीवास के नेतृत्व में प्राथमिक शाला के प्रांगण में पौधा रोपण किया गया। छत्तीसगढ़ को हरा भरा रखने व प्रदूषण से मुक्त पाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाई जा रही हैं।वही भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा उक्त अभियान को आगे बढ़ाते हुए आवश्यक स्थानों पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। अध्यक्ष कैलाश श्रीवास ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण अभियान है। वृक्षारोपण करने से आने वाले पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ और सुनहरा भविष्य की स्थिति बन सकती हैं।प्राथमिक शाला गोर्रा के वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतिनिधि गौरीशंकर पटेल, वरिष्ठ पंच मोहकम महंत, बबलू पटेल, शिक्षा समिति अध्यक्ष डीपापारा संजय पटेल, भाजपा नेता सुरेंद्र बघेल, प्रधान पाठक याद राम सिदार, गुरुजी गौरी शंकर पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोगरा निषाद, गुलाल बघेल , आत्मा राम बघेल , युवा रितेश महंत रामेश्वर महंत सहित ग्रामीण जन की उपस्थिति रही।

 

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button