



रायगढ़:- विकासखंड पुसौर के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोर्रा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष व बी डी सी गुलाब सिंह लहरे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री लहरे ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। विद्यालय द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती, भारत माता व महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलित की गई। वही विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देश के वीर सिपाहियो की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य चित्रसेन पटेल , हरीश मिश्रा, शशि महंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिका – देवेंद्र कुमार निषाद, सनत पटेल, गणेश पटेल , बी पटेल, जय प्रकाश, प्रधान पाठक लक्ष्मण बघेल का कार्यक्रम में सराहनीय कार्य था। इस आज़ादी के महापर्व पर सरपंच हेमसुंदर पटेल शिक्षा समिति के सदस्यगण , गांव के गणमान्य अतिथि एवं पालकगण छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। 




