LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़
जनपद पंचायत पुसौर में धूमधाम से मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

।
रायगढ़:- जनपद पंचायत पुसौर में 78 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुशील भोय ने ध्वजारोहण किया। जनपद पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारी और जनपद सदस्यगण हर घर तिरंगा का संकल्प भी लिए। स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए आवास इंजीनियर बद्रीनाथ पटेल सहित सभी जनपद पुसौर के कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमे मुख्य कार्यपालन अधिकारी – अभिषेक बनर्जी, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी – आशीष भारती, जनपद पंचायत सदस्य – भवानी यादव , जनपद सदस्य – रामनारायण नंदे सहित सभी जनपद सदस्य गण अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



