LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

सरिया मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर कार्यशाला


आगामी एक सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर,दो सितंबर को प्रदेश स्तर पर और तीन सितंबर से जिले तथा मण्डल स्तर पे देशभर में शुरू होने वाले भाजपा सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी में बैठकों का दौर लगातार जारी है।
सरिया के सांस्कृतिक भवन में मण्डल स्तरीय सदस्यता अभियान हेतु कार्यशाला सम्पन्न हुआ.
कार्यशाला की अध्यक्षता मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान ने की. आयोजित कार्यशाला में आगामी 03 सितंबर से शुरू किए जाने वाले मण्डल स्तरीय भाजपा सदस्यता अभियान के सफल संचालन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई.
इस कार्यशाला को भाजपा रायपुर संभाग के सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही,भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यशाला प्रभारी ज्योति पटेल ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा कि सदस्यता अभियान का इस महापर्व में हम सबको पूरी मेहनत और लगन से भाजपा परिवार में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ना है ताकि राष्ट्रवाद की भावना के साथ सशक्त भाजपा विकसित भारत का संकल्प पूर्ण हो सके.
कार्यशाला में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान प्रभारी स्वप्निल स्वर्णकार,श्रीमती आकांक्षा बेहरा और शुकदेव दुआन भी मौजूद रहे.
सरिया मण्डल भाजपा के महामंत्री चूड़ामणि पटेल ने बताया कि भाजपा का सदस्यता अभियान देश में एक सितंबर से शुरू होने जा रहा है. पार्टी ने इस बार मण्डल में ग्यारह हजार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें प्रत्येक बूथों में कम से कम 200 सदस्य बनाने होंगे. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी 59 बुथों में सदस्यता प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं.
श्री पटेल ने कहा कि सदस्यता अभियान में चार प्रकार के सदस्य बनाएं जायेंगे पहला मिस काल से, दूसरा फार्म भरकर,तीसरा सरल एप व चौथा क्यूआर कोड के माध्यम से सदस्यता होगी.
मौके पर कैलाश नायक,कैलाश पण्डा,गोविन्द अग्रवाल,सेवकराम पटेल,जुगल किशोर अग्रवाल,गोवर्धन निषाद, राधाकांत देहरी,पवन साहू सहित पार्टी के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी,शक्ति केंद्र प्रमुख,बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button