एक भाजपा नेता रायगढ़ में ऐसा निकला जो खुलकर जनता के हित में कार्य करता है और जनहित में बोलता है। खेमराज सविता नायक
एक माह हो रहे है शिकायत किया हुँ कोई कार्यवाही नहीं हुआ वजह क्या है..... खेमराज सविता नायक

रायगढ़ / रायगढ़ जिला जब से उघोग प्लांट के क्षेत्र के रूप मेँ विकसित हुआ है जिला के स्थिति बद से बदतर हो गई है। जिसके लिए नेताओं की मौन चुप्पी भी बड़ा कारण है ये सब जान रहे पर एक नेता रायगढ़ मेँ निकला जो खुलकर जनता के हित मेँ सभी जिम्मेदार मंत्री और अधिकारियों को शिकायत कर रहा है वो है खैमराज सविता जिला पंचायत सदस्य जो जनता के हित मेँ लागातार जनता की मांग को उठा रहा है। खेमराज ने बताया कि अमन ट्रांसपोर्ट प्लांट के मनमानी से हवाई पट्टी मेँ फ्लाई ऐश गिराने की शिकायत मंत्री से लेकर तहसीलदार एसडीएम पर्यावरण सभी जगह पर किया है। पर एक माह होने जा रहा कोई कार्यवाही नहीं हुआ हुआ। जिला और क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने से बचते नजर आ रहे है। ऊर्जावन जिला पंचायत सदस्य खैमराज सविता नायक जिन्होंने साफ तौर पर कहा की फसल का जो नुकसान हुआ है शासन प्रशासन उन किसान परिवार को मुआवजा दे साथ मेँ अमन ट्रांसपोर्ट प्लांट के अवैध फ्लाइएस गिराने वाले के ऊपर कठोर कार्यवाही करें। ताकि अमन ट्रांसपोर्ट भविष्य अवैधानिक फ्लाईऐश का दुरुपयोग न करे। अमन ट्रांसपोर्ट के मनमानी डंपिग से जिनकी वजह से एक्सीडेंट भी हुआ है खेमराज का कहना हाय अगर भविष्य इन टांसपोर्ट का मनमानी नहीं थमेगा तो क्षेत्र के ग्रामवासियों के साथ में जन आंदोलन हो भी सकता ही।



