वाहन चालक मालक सामाजिक संघ का रायगढ़ में हुआ विस्तार बैठक में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष अनुराग तिवारी



रायगढ़:- राष्ट्रीय वाहन चालक मालक सामाजिक संघ का विस्तार के लिए रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित साहेब सदन पटेल टेंट हाउस में व्ही सी एम सामाजिक संघ का बैठक आहूत की गई थी जिसमे बतौर मुख्याथिति के रूप में प्रदेशाध्यक्ष अनुराग तिवारी सहित प्रदेश पदाधिकारी भी पहुंचे।
श्री अनुराग तिवारी का रायगढ़ जिलाध्यक्ष सहित सभी सदस्यगण ने आतिशबाजी फटाका के साथ चार पहिया वाहन में रैली निकालकर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छाया चित्र में दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किया गया। सम्मानिय अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत की गई । बतौर मुख्यातिथि प्रदेशाध्यक्ष तिवारी ने रायगढ़ जिला के सभी शहरी और ग्रामीण पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र भी दी गई। जिसमे ग्रामीण क्षेत्र के जिलाध्यक्ष के रूप में गौरी शंकर पटेल तरकेला, कार्य वाहक जिलाध्यक्ष गजेंद्र यादव जामपाली, संगठन मंत्री पुरुषोत्तम सिदार, उप सचिव अज्जू यादव, मीडिया प्रभारी प्रद्युमन सिंह, संपर्क प्रमुख संजय सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौधरी तरकेला, सचिव टीकाराम डनसेना, नियोजक प्रमुख सुनील मालाकार, कोषाध्यक्ष देवकुमार पटेल सरवानी व रविशंकर चौधरी को जिम्मेदारी मिली। विस्तार बैठक के उद्बोधन में अनुराग तिवारी ने कहा कि रायगढ़ में आज हम बैठ में आए है वाहन चालक मालक सामाजिक संघ हमारे टीम तत्परता से सहयोग की कार्य कर रही है। उन्होने बताया कि हमारे टीम का नामकरण पूर्व में हो चुका था। उक्त टीम का पदाधिकारियों का विस्तार करके आज उनके नियुक्ति पत्र सौंपे है और आने वाले समय में जो भी समस्या वाहन चालक और मालिक को होगा उनका सहयोग हमारे प्रदेश की टीम और जिला टीम तत्परता के साथ करेगा। प्रदेशाध्यक्ष तिवारी ने टीम के बेहतरीन सहयोग का जिक्र करते हुए बताया की पूर्व एक घटना हुआ था कि जिसमें एक व्यक्ति के गाड़ी किराया में लेकर चोरी करके ले गए थे। जहा प्रदेश के पूरी टीम ने संजीदगी के साथ रायगढ़ टीम सहित पूरी सक्रियता से पुलिस प्रशासन के सहयोग से गाड़ी को ढूंढ निकाला था और गाड़ी मिल गया। दूसरी घटना एक और हुई थी अपने ही पदाधिकारी सुभाष के गाड़ी को किसी व्यक्ति किराया लिया और दूसरे रूठ बिलासपुर की ओर ले गया। जहा प्रदेश टीम को जानकारी मिलते ही जिला टीम के साथ गाड़ी को ढूंढ कर निकाल लिया गया। विस्तार बैठक आभार प्रदर्शन में ग्रामीण जिलाध्यक्ष गौरीशंकर पटेल टीम के प्रदेशाध्यक्ष को शिरकत करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया और इसी तरह से रायगढ़ टीम अपना तत्परता से कार्य करे। पटेल सभी नियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दिए।



