ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम पंचायत कांटाहरदी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती का सुशासन दिवस मनाया गया

रायगढ़:- जनपद पंचायत रायगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांटाहरदी में आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में अटल चौक में मनाया गया। जिसमें सरपंच कामता प्रसाद पटेल ने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया। वहीं पंचगण सहित सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी पुष्प अर्पित कर सादगी से सुशासन दिवस मनाया। जिसमें सचिव लक्ष्मी पटेल, फूलसिंह पटेल, राजेश पटेल, निर्मल दास महंत, राधेलाल सिदार, मुनुबाबू यादव, रामेश्वर जायसवाल, सुधलाल सिंदार, चंद्रमणि पटेल, कन्हैया लाल पटेल, मोहित पटेल, धरम यादव , गणपत यादव, नरहरि श्रीवास सहित गणमान्य नागरिक की मौजूदगी रही।



