ब्रेकिंग न्यूज़राज्य
भाजपा विधायक प्रत्याशी महेश साहू ग्राम नंदेली में किया जनसंपर्क …… मतदाताओं ने दिया आशीर्वाद

भाजपा विधायक प्रत्याशी महेश साहू ग्राम नंदेली में किया जनसंपर्क …… मतदाताओं ने दिया आशीर्वाद 

- रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की दूसरा चरण महज कुछ ही दिन बचे है। जहा खरसिया विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दंगल में भाजपा प्रत्याशी महेश साहू ने मतदाताओ के दिल में अपना जगह बना लिया है। विधायक की बदलाव को लेकर गांव गांव में मतदाता महेश को ही अपना आशीर्वाद दे रहे है।आम लोगों का कहना है की निष्क्रिय विधायक के कारण खरसिया क्षेत्र में विकास और कौशल तकनीकी शिक्षा पूरी तरह से पिछड़ सा गया है।
आज ग्राम नंदेली में मतदाताओं ने बदलाव को लेकर जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी महेश साहू का जोरदार स्वागत किए व महिलाओ और युवाओ ने बाजे गाजे और फूल मालाओं के साथ स्वागत किए। जब महेश नंदेली में घर घर आशीर्वाद लेने पहुंचते तो कोई बेटा भाई समझकर गले लगाकर आशीर्वाद देते। ऐसा आत्मीयता प्यारा नजारा महेश के जनसंपर्क में देखने के लिए मिला। लोगो ने महेश को भरपूर आशीर्वाद दिया।जनसंपर्क में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ महेश साहू ने ग्राम नंदेली में लोगो से जब आशीर्वाद लिए तो उन्होंने बहुत ही बेहतरीन अंदाजो से विधायक बनाने की बात ही कह डाली और निष्क्रियता को हटाने का संकल्प लिए।

महेश के जनसंपर्क से गांव गांव में कांग्रेस युवा कार्यकर्ता और समर्थक भाजपा में शामिल हो रहे है व खरसिया में विधायक परिवर्तन के लिए आम जनता को बताया जा रहा है।



