ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

स्व. रूश कुमार वर्मा को रविन्द्र प्रकाश गबेल ने दी श्रद्धांजलि दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, व्यक्त की संवेदना l

मुक्ता/मालखरौदा। ग्राम मुक्ता निवासी एवं सेवानिवृत्त सीएसईबी कर्मी स्वर्गीय श्री रूश कुमार वर्मा के दशकर्म कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गबेल शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय वर्मा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर श्री गबेल ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिप्रिया रुपेश वर्मा सहित समस्त शोकाकुल गबेल/गौटिया परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रूश कुमार वर्मा का निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ हैं और ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना करते हैं।
दशकर्म कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने भी स्वर्गीय वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button