LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

विधायक रामकुमार यादव ने जनसरोकारों को लेकर विभागीय प्रतिनिधि किए नियुक्त

सक्ति/चंद्रपुर। चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से विधायक रामकुमार यादव ने विभिन्न विभागों में अपने प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ सहज रूप से मिल सके, इसके लिए विभागवार प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय की गई है। नियुक्त प्रतिनिधि जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनता और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।
मलखारौदा ब्लॉक के लिए की गई विभागवार नियुक्तियों में अयोध्या भारद्वाज (कलमी)को शिक्षा विभाग एवं आनंद चंद्रा (करिगांव) को कृषि विभाग, श्यामलाल मरावी को समाज कल्याण विभाग, मन्नू जायसवाल (सेरो) को राजस्व विभाग, परमानंद निर्मलकर को स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग तथा रामकुमार यादव (बीरभाठा) को सहकारिता विभाग का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
क्षेत्रवासियों ने विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि विभागीय प्रतिनिधियों की नियुक्ति से जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आएगी तथा शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा। यह व्यवस्था ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button