LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़
रायगढ़ के क्षेत्रीय सरस मेला में आए बिहान दीदियों को न्यू आडिटोरियम में ठहरने का किए है व्यवस्था लेकिन न ही ढंग से शौचालय हैं और न ही पानी ? घर जाने की कह रहे है बात।

- ब्रेकिंग न्यूज :- रायगढ़ का क्षेत्रीय सरस मेला महज केवल दिखावा हो रहा है। बिहान दीदियों को केवल शासन प्रशासन दर्शक के रूप में उपयोग कर रहा है। जी हां हम बात कर रहे है। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रायगढ़ में हो रहे है क्षेत्रीय सरस मेला का जिसमें दूसरे जिले से आए बिहान दीदियों के लिए ठहरने का व्यवस्था न्यू आडिटोरियम में तो किया गया है लेकिन वहां न ढंग से पानी की व्यवस्था है और न ही शौचालय की व्यवस्था है। शौचालय न पानी है और न ही लाइट है। यहां इतना गंदगी है कि स्वयं चलकर स्थिति को देखकर जान सकते हो। हम जब बिलासपुर कोटा और महासमुंद के बिहान दीदियों को व्यवस्था के बारे में जानकारी लिए तो उन्होंने उक्त सरस मेला के व्यवस्था को बहुत ही गंदा स्थिति बताया है। उन्होंने ने यह बताया कि यहां कोई भी प्रभारी अधिकारी हमारे व्यवस्था को जानने और समझने के लिए नहीं पहुंचे है। और बिहान दीदियों ने यह भी कहा कि अगर दो दिन में शौचालय और पानी की व्यवस्था नहीं सुधरेगी तो हम कार्यक्रम छोड़ कर घर वापस चले जाएंगे। अब देखने वाली बात है कि केवल यह कार्यक्रम में बाहर से आए दीदियों के लिए क्या व्यवस्था को सुधारते है ?



