LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

जिला पंचायत सदस्य पुसौर (01) में क्षेत्र क्रमांक 4 से मधुलता पटेल (अधिवक्ता) प्रबल दावेदार

पुसौर – त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन तारीखों का ऐलान हो चुकी है। जो की मतदान 17 फरवरी , 20 फरवरी और 23 फरवरी को तीन चरण में संपन्न होंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी में जिला पंचायत सदस्य पुसौर (01) क्षेत्र क्रमांक 4 के लिए श्रीमती मधुलता पटेल का प्रबल दावेदारी है। श्रीमती पटेल ग्राम तोरना ग्राम पंचायत घुघवा खरसिया विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली है। इनकी उच्च शिक्षा बी ए और कानूनी पढ़ाई में एल एल बी , एल एल एम की है। जहां छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन का जिलाध्यक्ष भी है।भाजपा संगठन में पूर्व मंडल मंत्री भी रह चुकी है। वर्तमान में भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता हैं। श्रीमती पटेल का लंबे समय से इस क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और समुदाय सेवा से महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एक अधिवक्ता होने के नाते उनके पास न केवल कानूनी क्षेत्र का व्यापक अनुभव है। बल्कि वे समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी समस्याओं को भी बखूबी समझती है। वैसे माने तो खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सूपा मंडल के गांव – गांव में बहुत मजबूती पकड़ है। जहां जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 4 अनारक्षित महिला हुआ है। इसमें अगर मधुलता पटेल को दावेदारी देकर भाजपा चुनाव मैदान में भेजता है तो सबसे बड़ी महिला वोटर को अपने पाला में कर सकता है। और जीत हासिल कर सकती है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मधुलता का चुनाव जीतने से सड़क, जल , सफाई और शिक्षा जैसे मूलभूत बुनियादी आवश्यकताओं से समस्याओं का त्वरित निराकारण होगा और भाजपा को आने वाले समय में आगामी चुनावी स्थितियों में मजबूती आयेगा। जबकि वर्तमान समय में क्षेत्र क्रमांक 4 खरसिया विधानसभा होने के कारण बहुत ही पिछड़े हुए है। क्षेत्र में विकास को लेकर जो भी मुद्दा होगा उसे बड़ी ही बखूबी से शासन प्रशासन के समक्ष अपनी बात को रख सकती है। अगर भाजपा से जिला पंचायत सदस्य का टिकट मधुलता को मिलता है तो आने वाले समय में किसी भी संवैधानिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इसका बड़ी ही फायदा मिल सकता है। जहां श्रीमती मधुलता पटेल संवैधानिक पद में रहकर क्षेत्र के आम जनता के हित में बेहतरीन कार्य कर सकती हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button