LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

महापौर बिलासपुर हेतु कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने खरीदा फॉर्म ,सैकड़ो के तादाद में समर्थक रहे मौजूद।

                                                                                           बिलासपुर महापौर चुनाव लड़ने हेतु कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी -प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ने आज अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र प्राप्त किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके उम्मीदवारी से पूरे बिलासपुर नगर पालिका निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में समस्त वर्गों के लोगों में उत्साह है। कांग्रेस पार्टी सहित आम जनमानस चाहते हैं कि वह चुनाव लड़े और उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि 30 वर्षों के उनके कार्यों ,पार्टी के लिए उनकी निष्ठा ,योगदान और जनाधार को देखते हुए पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाएगी।इस अवसर पर बिलासपुर नगर पालिका निगम के अंतर्गत आने वाले त्रिलोक श्रीवास के सैकड़ो समर्थक, एवं कांग्रेस जन उपस्थित थे।  मीडिया से बातचीत के दौरान श्री त्रिलोक श्रीवास् ने कहा कि उन्हें यदि बिलासपुर की जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो बिलासपुर सही अर्थों में स्मार्ट सिटी के रूप में स्वच्छ सुंदर एवं खुशहाल शहर के रूप में भारत देश के मानचित्र पर दिखेगा और देश के प्रमुख टॉप 10 ,टॉप फाइव शहरों में बिलासपुर नगर पालिका निगम सम्मिलित रहेगाl

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button