
रायगढ़:- जनपद पुसौर के अंतर्गत नवीन ग्राम पंचायत सराईपाली वर्तमान वर्ष 2025 में अपना पंचायत के पूर्ण रूप में आया है। लेकिन बदकिस्मती है कि शासन प्रशासन के लापरवाही कारण उक्त गांव सराईपाली के जाति आरक्षण के सर्वे बिना सरपंच आरक्षण लॉट में अनुसूचित जन जाति का सरपंच पद आरक्षित निकाल दिया गया। जबकि ग्राम पंचायत सराईपाली में 620 करीब मतदाता है। जिसमें अजजा के एक भी व्यक्ति वहां निवास नहीं करते है। एक तरफ निर्वाचन विभाग उक्त आरक्षण में पंचायत के 10 वार्ड में कोई भी अजजा का पंच पद आरक्षण नहीं निकालता है। दूसरी तरफ उसी पंचायत में अजजा सरपंच पद का आरक्षण निकालता है। इस अजजा आरक्षण को परिवर्तन करने के लिए कलेक्टर जिला कार्यालय में सभी ग्रामवासियों ने दिनांक 13/01/2025 को आवेदन के माध्यम से जानकारी दे दिए है। लेकिन अभी तक शासन से कोई भी जानकारी ग्राम पंचायत सराईपाली के ग्रामवासियों को नहीं मिला है। जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सरपंच, पंच पद का नॉमिनेशन फॉर्म लेना 27 जनवरी से प्रारम्भ हो गया है। जिसका पंचायत चुनाव तिथि आगामी 17 फरवरी है। ग्रामवासी शासन प्रशासन की इस घोर लापर वाही के कारण आक्रोशित नजर आ रहे है। उनका कहना है कि हमारा हक अधिकार और गांव के विकास के लिए लोकतंत्र को मजबूत करने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के निर्वाचन कब होगा। अब देखने वाली बात है कि आगामी 17 फरवरी 2025 को होने वाली सरपंच पंच पद के पंचायत चुनाव तक आरक्षण परिवर्तन हो पाता है कि नहीं यह आने वाला समय ही बतायेगा।



