। रायगढ़ :- पुसौर में तीन आवास मित्रो का सेवा कार्य की गई है निरस्त । मामला यह हैं कि जनपद पंचायत पुसौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेतला, गोर्रा और बुनगा में प्रधानमंत्री आवास संबंधित कार्य के लिए आवास मित्र का चयन कलस्टर अनुसार की गई है। लेकिन उक्त ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त आवास मित्रों के द्वारा आवास संबंधित कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है। उन्होंने न ही जियो ट्रैक कार्य में रुचि ली और न ही शासन के आवास योजनाओं का निरीक्षण भी नहीं किया है। यहां तक आवास मित्रो ने जनपद पंचायत पुसौर के आवास समीक्षा बैठक में भी भाग नहीं लिया है। इसलिए आवास मित्र पूजा श्रीवास तेतला, रूपेंद्र पटेल गोर्रा और टेकलाल बुनगा को उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ उन्हें आवास मित्र के सेवा कार्य से निरस्त किया गया है। और उनके जगह पर तत्काल नया आवास मित्र भी नियुक्त कर लिया गया है।