छत्तीसगढ़ शासन के महतारी वंदन व बिहान योजना से महिलाओं के आर्थिक स्थिति में हो रहा है सुधार – हेमसागर श्रीवास।

रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता हेमसागर श्रीवास ने बताया कि छत्तीसगढ़ में यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार और छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य की ओर ले जाने वाले ऊर्जावान वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के नेतृत्व में आज राज्य के लगभग 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन राशि प्राप्त हो रही है। जहां महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार एवं परिवार में उनकी भूमिका मजबूत बन रही हैं। वहीं शासन के द्वारा महिलाओं के प्रति उनके आर्थिक विकास के लिए बिहान योजना चलाई जा रही हैं। जहां लाखों महिला दीदी उक्त योजना से जुड़ी है और लाभान्वित हो रहे है।वहीं महिलाओं को छोटे छोटे उद्योग और लघु व्यापार, घरेलू उत्पाद निर्माण के लिए कम प्रतिशत व्याज दर पर लोन राशि दी जा रही है। जहां महिला बिहान दीदियों में खुशहाल नजर आ रही है। जब से भारतीय जनता पार्टी विष्णुदेव साय के सुशासन सरकार आई है तब से शासन की जनकल्याणी हित ग्राही मूलक योजना आम जनता तक पहुंच रही है।



