LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्वशिक्षास्वास्थ्य

प्रधानमंत्री आवास का सर्वे जल्दी करवा ले छूटे हुए पात्र हितग्राही – हेम सागर श्रीवास(सामान्य कार्यकर्ता)

रायगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी  के सामान्य भाजपा कार्यकर्ता हेमसागर श्रीवास ने कहा कि भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना का सर्वे लगातार मोबाइल में आवास एप के माध्यम से सूची में छूट गए पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है घर घर पहुंच कर प्रभारी अधिकारी कर्मचारी सर्वे कर रहे है। ग्राम पंचायत स्तर पर आवास मित्र, रोजगार सहायक व ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क करके करवा सकते है।  इस समय आवास के सर्वे में शासन द्वारा हितग्राही को स्वयं सर्वे करने का  भी सुविधा आवास एप के माध्यम से दिया गया  है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले गरीब परिवार के पात्र हितग्राही जिनके पास रहने को मकान नहीं वह व्यक्ति और जो कच्चा मकान में निवासरत है। वह हितग्राही आवास एप के माध्यम से स्वयं सर्वे कर सकता है। जिसमें हितग्राही को सुविधा हो जाएगा। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य 2011 के आवासीय सूची में छुटे पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना तहत सौ प्रतिशत आवासीय लाभ सुनिश्चित करना है। पात्र हितग्राही सर्वे के लिए पहले रोजगार सहायक से मनरेगा जॉब कॉर्ड नंबर पंजीयन करवा ले ।हेमसागर ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त जांबाज युवा कार्यकर्ता को आग्रह एवं निवेदन किया है कि 30 अप्रैल तक आवास एप बंद होने की संभावना है। इसलिए अधिक से अधिक अपने गांव में निवास कर रहे पात्र गरीब परिवार का आवास सर्वे में सहयोग कर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ सरकार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की आवास योजना को लक्ष्य तक पहुंचाने में सहयोग कर आवास का लाभ दिलवाए।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button