LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराज्यविश्व

ग्राम पंचायत सुर्री सरपंच मीनाक्षी टेकलाल नायक गांव की बेटियों के शादी में दे रहे है बीस हजार की सहयोग राशि

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों में आज भी संवैधानिक पदों में रहकर गांव के गरीब परिवार की आवश्यक कार्यों में आर्थिक मदद करते हुए आ रहे है वहीं ग्राम पंचायत सुर्री के नवनिर्वाचित महिला सरपंच मीनाक्षी टेकलाल नायक व सरपंच प्रतिनिधि खीर सागर नायक ने सुर्री निवासी चंदा घर के शादी और वासुदेव साव घर के शादी में बीस बीस हजार का सहयोग राशि देकर सप्रेम भेट किया। सरपंच मीनाक्षी नायक सुर्री गांव के सामाजिक कार्यकर्ता और 50 वर्ष से त्रिस्तरीय पंचायत में संवैधानिक पदों में नेतृत्व करने वाले स्व. निरंजन लाल नायक के बड़ी बहु है। ऐसा परिवार जो गांव के अंतिम पंक्ति तक के व्यक्तियों के लिए सदैव सहयोग की भावना लेकर चलते हुए आ रहे है। चाहे किसानों के हित की बात हो या गांव युवाओं की बात हो। सरपंच मीनाक्षी ने चुनावी घोषणा पत्र में जो जो भी बिंदु को लिखा था उन सभी बिंदुओं को धीरे धीरे पांच वर्ष में पूरी करने की बात कही है। उसी बिंदु में लड़की की शादी में बीस हजार रुपए सहयोग राशि देने की बात कही थी । उसे इस सत्र से पूरा करने का शुभारंभ कर दी है। ग्राम पंचायत सुर्री में विकास कार्य प्रारंभ हो गया है जहां गांव के निस्तारी और किसानों के हित में तालाब के मिट्टी की खुदाई हो रही है। व शासन के योजनाओं को घर घर तक पहुंचाकर पात्र हितग्राही को लाभ दिलवाया जा रहा है। सरपंच मीनाक्षी टेकलाल नायक के साथ सरपंच प्रतिनिधि खीरसागर नायक  उपसरपंच सुरेंद कुर्रे पंच गीता महंत , चंद्रकला पंच, गणमान्य फागुलाल नायक, सदानंद नायक, लखन लाल नायक, जयप्रकाश नायक, उमाशंकर नायक,बालमुकुंद चौधरी, अश्विनी नायक, दिनमणि नायक, भोजराम नायक व बृजेन्द्र त्रिपाठी  भी गांव के बेटियों के शादी में शामिल हुए।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button