LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्वशिक्षा

जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान ने सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पुसौर में बेटी जन्म पर कीट वितरण की

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं व बच्चियों के प्रति उनके कार्यों से प्रभावित होकर जनपद पंचायत पुसौर के सरल,सहज जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान ने सरकार की बेटियों के प्रति महत्वाकांक्षी योजना “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ” को बढ़ावा देते हुए पुसौर जनपद क्षेत्र में बेटी जन्म पर पुरस्कार पुरस्कार कीट वितरण का शुरुआत की गई है।

आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर में हेमलता हरिशंकर चौहान ने पुरस्कार के रूप बेटी जन्म लिए उनके माताओं को कीट वितरण करते हुए अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीजों से मिलकर कुशलक्षेम जाना और कहा कि अगर अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ भी समस्या आती है तो मुझे संपर्क कर सकते है। वहीं स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों व नर्स से भी मिलकर मरीजों के इलाज संबंधित जानकारी और अस्पताल के व्यवस्था के प्रति चर्चा की व जितने भी नवजात शिशु जन्म ली है उनकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा ताकि कीट उनके तक पहुंचा सके।

कीट वितरण अभियान को प्रारंभ करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता चौहान ने अपील किया है कि जनपद पंचायत सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी, नागरिक, समाजसेवी उक्त अभियान में सहयोग कर शामिल हो और सभी का सहयोग कर बेहतरीन जनसेवक का परिचायक बने।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button