LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

पुसौर जनपद पंचायत सरपंच संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हिमांशु चौहान

रायगढ़:- जनपद पंचायत पुसौर के अंतर्गत सरपंच संघ अध्यक्ष के लिए सभी निर्वाचित सरपंचों के सहमति से चुनाव करवाया गया। जिसमें झारा शिल्पी गांव एकताल के सरपंच हिमांशु चौहान ने भारी मतो से जीत हासिल किया । जनपद पंचायत पुसौर के सभी ग्राम पंचायतों के लिए एक बेहतरीन नेतृत्व के लिए एक ऐसा जननेता मिला है जो सदैव सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी दायित्व को निभाता है।  अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति की समस्याओं को सुलझाने की बात हो। हिमांशु के नेतृत्व से सरपंचों को उनके कार्यकाल में आने वाली आवश्यक शासकीय फाइल संबंधी परेशानी और पंचायतों में विकास कार्य की गति की बात को लेकर एक बहुत ही अच्छा सजग निर्णय और सहयोग मिलेगा और साथ ही साथ सरपंचों का जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मधुर संबंधों का बहुत ही बेहतरीन पहल होगा। हिमांशु के सरपंच संघ अध्यक्ष नेतृत्व को लेकर सभी सरपंचों में खुशी की लहर है और अनेकों अपेक्षाएं भी बनी हुई है। वैसे माने हिमांशु ग्राम पंचायत एकताल में  सरपंच के कार्यों का नेतृत्व करते हुए भलीभांति मालूम हो गया है कि एक सरपंच को गांव के जरूरत मंद हितग्राहियों को और गांव के विकास को किस तरह आगे बढ़ाना है इसका लाभ जनपद पुसौर के सभी सरपंचों को मिलेगा। इन्होंने पंचायत क्षेत्र से आगे समाज और क्षेत्र के लिए कार्य किए है। धर्मांतरण जैसे मुद्दे के लिए भी सदैव आगे रहते है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button