LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

जनपद पंचायत पुसौर के ग्राम रुचिदा में हुआ सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ में जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आवेदनों का निराकरण ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान शिविर के माध्यम से की जा रही है। वहीं 5 मई 2025को जनपद पंचायत पुसौर के प्रथम समाधान शिविर के माध्यम से ग्राम रुचिदा में शिविर लगाकर आवेदनों का निराकरण की गई ।
समाधान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान विशिष्ट अतिथि – जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, जनपद उपाध्यक्ष खीरमती चौहान, भाजपा सूपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, बी डी सी प्रतिनिधि राजकुमार छतर ने शिरकत किया । वहीं एस डी एम रायगढ़ प्रवीण तिवारी, एडिशनल सीईओ महेश पटेल, उपसंचालक नीला राम पटेल, जनपद सी ई ओ अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी रही। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती, भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र में दीप प्रज्जवलित कर पुष्प चढ़ाए। मंच में उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छों से स्वागत किया गया। शिविर में अतिथियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के पात्र आवास हितग्राहियों को मकान पूर्ण होने पर चाबी देकर गृह प्रवेश करवाया गया। मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राही को राशि प्रदान की गई । मछली पालन करने वाले महिलाओं को जाल सामग्री वितरण किए। जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान द्वारा जिसके परिवार में बेटी जन्म लेती है उन्हें शिशु किट वितरण कर पुरस्कृत किया गया।

    शिविर को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान ने कहा कि आज सुशासन तिहार के तीसरे चरण समाधान शिविर में सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी पंचायत सचिव सहित बिहान समूह के दीदी और आसपास के सभी गांव से आए हुए हितग्राहियों की उपस्थिति में आज समाधान शिविर में आवेदनों का निराकरण की जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल है जो सुशासन तिहार के माध्यम से आमजनताओ के समस्याओं को त्वरित निराकृत की जा रही है और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के सूपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार की जो मोदी गारंटी हैं वह पूरी होती जा रही है। उन्होंने कहा विष्णुदेव की सुशासन में घर घर तक पहुंचकर अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों के मूलभूत सुविधाओं का निराकरण की जा रही है। प्रदीप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने सुशासन तिहार के माध्यम से शासन प्रशासन और आमजनताओं के बीच पारदर्शिता लाया है। मुख्यमंत्री श्री साय का वचन है कि आने वाले समय तक सभी मोदी गारंटी योजना को पूर्ण कर ली जाएगी। उक्त सुशासन तिहार के समाधान शिविर में विकासखंड पुसौर के सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों ने पूरी उत्सुकता के साथ जनहित में सहयोग प्रदान किए। जहां क्षेत्र से सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।          

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button