LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर आधारित विचार गोष्ठी का हुआ अयोजन।*

 

*भारतीय जनता पार्टी मंडल पुसौर ने उनकी योगदानों का किया स्मरण।                                                          पुसौर :- भारत की धर्म परायण, प्रजा वत्सल, महान विभूति रानी अहिल्या बाई होलकर जी की 300 वीं जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल पुसौर ने विचार गोष्ठी आयोजित करते हुए उनके योगदानों को याद किया । ग्राम कोंडपाली में  उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम रानी अहिल्या बाई होलकर जी के चित्र की पूजा अर्चना करते हुए पुष्प अर्पित की गई। विचार गोष्ठी में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री मनोरंजन साहू ने रानी अहिल्या बाई होलकर जी के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उनके योगदानों के बारे में बताया। रानी अहिल्या बाई होलकर के इस विचार गोष्ठी कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, सरपंच संघ के पुर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, मंडल महामंत्री विजय गुप्ता ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री डिग्रीलाल पाइक ने किया।*

*रानी अहिल्या बाई होलकर के विचार गोष्ठी कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल पुसौर के अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री मंनोरंजन साहू, पुसौर जनपद सरपंच संघ के पुर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, मंडल महामंत्री द्वय डिग्रीलाल पाईक, विजय गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल पुसौर की अध्यक्ष खिरकुमारी डनसेना, भारतीय जनता पार्टी मंडल पुसौर के पुर्व कोषाध्यक्ष लेकरु देहरी, भाजयुमो मंडल पुसौर के महामंत्री अविनाश गुप्ता, शक्ति केन्द्र प्रभारी अशोक गुप्ता, शिक्षा समिती के अध्यक्ष कालाचंद गुप्ता, भाजपा मंडल पुसौर के सदस्य श्रवण नायक सहित कार्यकर्ता, ग्राम वासी सहित श्रोता सम्मिलित हुए।*

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button