पीएम मोदी के 11 वर्षों का कार्यकाल देश के लिए बनी संजीवनी: हेमसागर श्रीवास (सामान्य कार्यकर्ता)

रायगढ़ :- सामान्य भाजपा कार्यकर्ता व पत्रकार हेम सागर श्रीवास ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की तारीफ की । उन्होंने देश के लिए इसे संजीवनी करार दिया है। श्रीवास ने कहा कि 11 वर्ष के कार्यकाल की अगर हम समीक्षा करे तो यह भारत के लिए संजीवनी है। पी एम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में सफलता हासिल हुई है।आज देश हर क्षेत्र में कीर्तिमान बना रहा है। आज गांवों में किसानों को सम्मान निधि का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच रहा है।
हेमसागर श्रीवास ने कहा कि पी एम मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल में चलाई गई लाभकारी योजनाओं से गरीबों को लाभ मिला है। आज गांवों में किसानों को सम्मान निधि का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच रहा है। कही भी कोई कटौती नहीं होती है। पी एम मोदी की ओर से चलाई जा रही आयुष्मान योजना से बुजुर्गों को पांच लाख रुपए का मुफ्त इलाज मिल रहा है। आयुष्याम योजना के बारे में हेम सागर श्रीवास ने कहा कि पी एम मोदी की ओर से चलाई जा रही आयुष्यमान योजना से बुजुर्गों को पांच लाख रुपए का इलाज मिल रहा है। इसके साथ ही गरीबों वंचितों तक मुफ्त में राशन मुहैया कराया जा रहा है। पी एम मोदी के कार्यकाल में गांव गांव पक्की सड़को का जाल बिछाया जा रहा है। आज महिलाओं के घरों में नल पहुंचाया जा रहा है। गांव गांव में गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। इनकम टैक्स में मध्यम वर्ग को छूट दी गई है। भाजपा कार्यकर्ता हेम सागर श्रीवास ने कहा कि पी एम मोदी के कार्यकाल में हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने है। राष्ट्र सुरक्षा को लेकर पी एम मोदी का विजन साफ है। 2026 तक हम देश से नक्सलवाद का सफाया कर देंगे।
हेमसागर श्रीवास ने कहा कि पी एम मोदी के 11 साल की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि सभी दलों के सांसद ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए विदेशी दौरे पर गए । प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि भारत शांति के रास्ते पर चलता है। और इस रास्ते पर चलकर तरक्की करना चाहता है।



