LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

जिंदल सीमेंट प्लांट की वादाखिलाफी से नाराज युवाओं का उग्र प्रदर्शन, चेताया आंदोलन होगा तेज

 

रायगढ़, 24 जून 2025 —
जिंदल सीमेंट प्लांट द्वारा किए गए रोजगार वादे को पूरा न किए जाने से नाराज युवाओं का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। रायगढ़ जिले के धनागर गांव के युवाओं ने प्लांट के मुख्य गेट के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और कंपनी के खिलाफ उग्र तेवर अपनाए। प्रदर्शन के दौरान प्लांट के भीतर कामकाज को पूरी तरह ठप कर दिया गया और वहां कार्यरत वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई।

युवाओं का आरोप है कि कंपनी ने भूमि अधिग्रहण के समय स्थानीय लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, मगर अब तक उसे निभाया नहीं गया है। बार-बार आंदोलन और ज्ञापन के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है।

प्रदर्शनकारियों में शामिल देवा पटेल ने बताया कि पहले भी उन्होंने कई बार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सामने रखा है, लेकिन हर बार उन्हें नजरअंदाज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बार प्रदर्शन के दौरान जिंदल कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें वाहन से कुचलने की कोशिश की थी और उनके साथ मारपीट भी की गई थी।

देवा पटेल ने जानकारी दी कि वे जल्द ही पूरे मामले की शिकायत लेकर जिला कलेक्टर से मिलने वाले हैं। साथ ही यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर चक्काजाम और बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल

ग्रामीणों ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए कि अब तक कंपनी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन को और व्यापक बनाएंगे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button