LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल गोर्रा में रसायन शास्त्र शिक्षक के बार-बार अवकाश से दो वर्षों से पढ़ाई प्रभावित !

रायगढ़: गोर्रा स्कूल में रसायन शास्त्र शिक्षक के बार-बार अवकाश से दो वर्षों से पढ़ाई प्रभावित

रायगढ़, 24 जून 2025 — विकासखंड पुसौर अंतर्गत शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कूल गोर्रा में रसायन शास्त्र विषय की पढ़ाई बीते दो वर्षों से बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कारण है – विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती विमला पटेल द्वारा लगातार अवकाश पर रहना।

सूत्रों के अनुसार, शिक्षिका कभी मातृत्व अवकाश तो कभी चिकित्सा अवकाश पर रही हैं, जिससे विद्यालय में रसायन शास्त्र का शिक्षक नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए यह विषय मुख्य है, और शिक्षक के न होने से छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

स्थानीय पालकों और विद्यार्थियों ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाल उठाए हैं कि आखिर जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुसौर की ओर से अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई। दो वर्षों से शिक्षिका की अनुपस्थिति के बावजूद किसी वैकल्पिक शिक्षक की नियुक्ति न होना, शिक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द रसायन शास्त्र विषय के लिए अतिथि शिक्षक या वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई को नुकसान न हो और आगामी बोर्ड परीक्षा में वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button