LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

सर्व नाई सेन समाज का भव्य सम्मेलन कुनकुरी में संपन्न, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल

 

जशपुर, कुनकुरी |
सर्व नाई सेन समाज का एक ऐतिहासिक और भव्य सम्मेलन कुनकुरी (जिला जशपुर) में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के हजारों प्रतिनिधि व सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस विशेष आयोजन की शोभा तब और बढ़ गई जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने कार्यक्रम में भाग लेकर समाज के उत्थान के प्रति अपना संकल्प दोहराया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में सर्व नाई सेन समाज की एकता, संघर्षशीलता एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना की और समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार व राजनीतिक भागीदारी में अग्रसर होने का आह्वान किया।      कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष मोना सेन ने भी शिरकत किया था l

कार्यक्रम में रायगढ़ जिले से भी बड़ी संख्या में नाई सेन समाज के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। उनकी उत्साही उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गौरवशाली बना दिया।

समाज के वरिष्ठजनों द्वारा सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं सामूहिक विचार विमर्श का आयोजन किया गया, जिसमें समाज को संगठित करने और अगली पीढ़ी को प्रेरित करने पर ज़ोर दिया गया।

यह सम्मेलन समाज में नवचेतना, आत्मबल और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनकर सामने आया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button