
रायगढ़, 25 जून 2025:
छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ. पी. चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज़ हो गई है। शासन की प्राथमिकता में शामिल शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल और सड़क जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है।
वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने हाल ही में क्षेत्र के कई गाँवों और शहरी इलाकों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि रायगढ़ को विकास का मॉडल बनाना उनका संकल्प है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सशक्त किया जा रहा है, तथा स्कूलों और महाविद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
जनता के बीच लोकप्रियता हासिल कर चुके श्री चौधरी की सक्रियता और समर्पण ने उन्हें क्षेत्र में एक भरोसेमंद जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया है। वे लगातार यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और आम जनता को उनका सीधा लाभ मिले।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों बाद रायगढ़ में ऐसा नेतृत्व मिला है, जो न केवल योजनाएं बनाता है, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर साकार करने के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम करता है।



