LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराज्य

रायगढ़ मे प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 26 जून को, 79 पदों पर होगी भर्ती

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 26 जून को, 79 पदों पर होगी भर्ती

रायगढ़, 24 जून 2025 — रायगढ़ जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। निजी क्षेत्र की रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से 26 जून 2025, प्रातः 10:30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में विभिन्न कंपनियों के कुल 79 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा (रिज्यूमे) के साथ उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।

उपलब्ध रिक्तियां इस प्रकार हैं:

🔹 चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा. लि., रायगढ़
➤ सीआरई (कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव) – 40 पद

🔹 क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि., केंद्रीय विद्यालय के पास, रायगढ़
➤ टीकेएम (ट्रेनी केंद्र मैनेजर) – 30 पद

🔹 खुशी व्हील्स, जिंदल रोड, रायगढ़ (छ.ग. ग्रामीण बैंक के पास)
➤ स्टोर मैनेजर – 1 पद
➤ ऑफिस सेल्स एक्जीक्यूटिव – 2 पद
➤ मार्केट सेल्स एक्जीक्यूटिव – 4 पद

🔹 स्केनिया स्टील एंड पावर लिमिटेड, पूंजीपथरा (घरघोड़ा रोड)
➤ हेल्पर – 2 पद

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह कैम्प युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का बेहतर माध्यम है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, रायगढ़ से संपर्क कर सकते हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button