
रायगढ़, 26 जून 2025 — चपले मंडल में आज भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के एक काले अध्याय आपातकाल को याद करते हुए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छाया विधायक खरसिया महेश साहू रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर मां भारती की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
श्री महेश साहू ने उपस्थित जनसमूह को आपातकाल के दौर की घटनाओं से अवगत कराते हुए बताया कि किस प्रकार 25 जून 1975 को तत्कालीन सरकार द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटा गया था। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताया और युवाओं से इस इतिहास को जानने व सीख लेने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पवन पटेल ने की। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, पूर्व महामंत्री खेम साहू, महामंत्री लकेश्वर चौहान, अर्जुन, ऋषि यादव, हरिओम पटेल, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरपंचगण एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने आपातकाल के दौरान प्रेस की स्वतंत्रता पर लगी रोक, नेताओं की गिरफ्तारी और नागरिक अधिकारों के दमन को याद करते हुए लोकतंत्र की रक्षा हेतु संकल्प लिया।



