LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

भाजपा का ऐतिहासिक प्रशिक्षण शिविर 7 से 9 जुलाई तक, जे.पी. नड्डा करेंगे शुभारंभ, समापन सत्र को अमित शाह करेंगे संबोधित

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन पहली बार एक विशाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रहा है, जो 7 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा। इस तीन दिवसीय शिविर में प्रदेश के सभी सांसद, विधायक और मंत्री शामिल होंगे। इसका शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा करेंगे, जबकि समापन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे।

शिविर का आयोजन स्थल बस्तर या मैनपाट में प्रस्तावित है, जिसका अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा। शांत, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण को ध्यान में रखते हुए स्थान चयन की प्रक्रिया जारी है। आयोजन स्थल पर ठहरने, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं उच्च स्तरीय रहेंगी।

शिविर के दौरान जनप्रतिनिधियों को भाजपा की संगठनात्मक यात्रा, सिद्धांतों, रीति-नीति, सुशासन और लोकसंवाद पर गहन मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, जनसेवा की प्राथमिकताएं और संगठन के साथ मजबूत जुड़ाव जैसे विषयों पर विशेष सत्र होंगे। वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी और अनुभवी प्रशासनिक चेहरे इन सत्रों में मार्गदर्शन देंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शिविर के दौरान तीनों दिन उपस्थित रहेंगे और स्वयं भी विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने अनुभव साझा करते हुए बताएंगे कि एक जनप्रिय और नीतिनिष्ठ जनप्रतिनिधि कैसे बना जाता है।

शिविर का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को भाजपा की विचारधारा से गहराई से जोड़ना, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना और जनता के साथ आत्मीय संवाद की दिशा में उन्हें प्रशिक्षित करना है। साथ ही भाजपा की ‘शून्य से शिखर’ तक की राजनीतिक यात्रा को रेखांकित किया जाएगा।

यह प्रशिक्षण शिविर न केवल ज्ञानवर्धन का माध्यम होगा, बल्कि संगठनात्मक एकता, विचारधारा की दृढ़ता और जनसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल भी साबित होगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button