LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

1975 के आपातकाल पर पुसौर में परिचर्चा भारतीय जनता पार्टी मंडल पुसौर ने मनाया ‘संविधान हत्या दिवस’

 

पड़ीगांव, पुसौर।
भारतीय जनता पार्टी मंडल पुसौर द्वारा 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की 50वीं बरसी के अवसर पर संविधान हत्या दिवस के रूप में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देशवासियों को उस समय की सच्चाई से अवगत कराना था, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए संविधान की मर्यादाओं को दरकिनार कर देश पर 21 महीनों तक आपातकाल थोप दिया था।

इस दौरान लाखों नागरिकों को बिना कारण जेलों में डाला गया, पत्रकारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कुठाराघात किया गया, और आमजन के मौलिक अधिकारों का खुलेआम हनन हुआ। भाजपा इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय मानती है, और इस वर्ष पूरे देश में इसे जनजागरण अभियान के रूप में मनाया जा रहा है।

पड़ीगांव में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता एवं नगर पंचायत पुसौर के उपाध्यक्ष उमेश साव ने “1975 आपातकाल: देश का काला अध्याय” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मंडल महामंत्री डिग्री लाल पाईक द्वारा किया गया, जबकि विजय गुप्ता ने आभार प्रदर्शन किया।
इस मौके पर पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष लेकरु देहरी, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य विवेक गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button