LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

खरसिया विधानसभा क्षेत्र में 2028 चुनाव: परिवर्तन से ही लिखी जाएगी विकास की नई गाथा – |

खरसिया विधानसभा क्षेत्र में 2028 चुनाव: परिवर्तन से ही लिखी जाएगी विकास की नई गाथा
– रिपोर्टर विशेष | खरसिया

खरसिया विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2028 का चुनाव अब केवल एक राजनैतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि क्षेत्र की दिशा और दशा तय करने वाला निर्णायक मोड़ बन गया है। वर्षों से जनता विकास की उम्मीदों के साथ मतदान करती रही, लेकिन अधिकांश समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं।

क्षेत्र के युवा, किसान, व्यापारी और महिलाएं अब यह मानने लगे हैं कि अगर इस बार भी वही नेतृत्व रहा, तो खरसिया विकास की दौड़ में और पीछे छूट जाएगा। मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सिंचाई के क्षेत्र में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

स्थानीय निवासियों का स्पष्ट संदेश है – “अब नहीं तो कभी नहीं।”
जनता का विश्वास है कि बदलाव से ही स्थायी विकास संभव है। अगर 2028 के चुनाव में योग्य और विकासशील सोच वाले नेतृत्व को मौका मिला, तभी खरसिया की तस्वीर बदलेगी और यह क्षेत्र भी राज्य के अग्रणी विकासशील क्षेत्रों की कतार में आ सकेगा।

अन्यथा, यह क्षेत्र सिर्फ वादों और घोषणाओं का शिकार बनकर ‘धरा का धरा’ ही रह जाएगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button