खरसिया विधानसभा में हेमसागर श्रीवास: जनसेवा और पत्रकारिता के माध्यम से युवाओं के आदर्श, राजनीति में बड़ा कदम संभव!

खरसिया | विशेष रिपोर्ट।
खरसिया विधानसभा क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार हेमसागर श्रीवास लगातार जनता के बीच अपनी विशेष पहचान बना रहे हैं। जनसमस्याओं की बेबाक रिपोर्टिंग, RTI जैसे माध्यमों से प्रशासन की पारदर्शिता पर जोर और क्षेत्रीय विकास की माँग को लेकर उनकी निष्कलंक भूमिका को आज आम लोग और विशेष रूप से युवा वर्ग काफी सराह रहा है।
हेमसागर श्रीवास न केवल सामाजिक सरोकारों के लिए आवाज़ उठा रहे हैं, बल्कि वे सच्चाई और जनहित की पत्रकारिता का एक मजबूत उदाहरण भी बन चुके हैं। उनकी स्पष्टवादिता, निडर लेखन शैली और जमीनी स्तर पर कार्य करने की प्रतिबद्धता के कारण उन्हें क्षेत्र में भरपूर समर्थन मिल रहा है।
अब यह चर्चा जोरों पर है कि क्या श्रीवास भविष्य में राजनीति में कदम रखेंगे? स्थानीय युवाओं और सामाजिक वर्गों का मानना है कि यदि ऐसा होता है, तो खरसिया विधानसभा को एक मजबूत, ज़मीनी और ईमानदार जनप्रतिनिधि मिल सकता है।
हेमसागर श्रीवास उन चंद नामों में से एक बन चुके हैं जो बिना किसी राजनीतिक पद या संसाधन के भी आम जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। यदि भविष्य में वे चुनावी राजनीति में उतरते हैं, तो वे खरसिया की राजनीतिक तस्वीर को नई दिशा देने में सक्षम हो सकते हैं।



