
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गोर्रा में अडानी फाउंडेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के तहत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में SMDC (स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति) के सदस्यगण तथा शालेय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन से पहुंचे अधिकारियों ने बच्चों को अडानी पॉवर के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, खेलकूद और सामाजिक सरोकारों में भी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
विद्यालय के प्राचार्य श्री चित्रसेन पटेल ने अडानी फाउंडेशन द्वारा विद्यालय परिसर में नलकूप खनन एवं पंप स्थापना जैसे कार्यों के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के प्रति दिखाए गए सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आगे भी सामाजिक दायित्व के अंतर्गत निरंतर सहयोग की अपेक्षा की।
यह आयोजन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला रहा, साथ ही शिक्षा की दिशा में निजी क्षेत्र की भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण भी बना।



