LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

खरसिया विधानसभा में 25 वर्षों से विकास के नाम पर ढिंढोरा 🟨 एकलव्य मॉडल स्कूल हॉस्टल की हालत जर्जर, बच्चों की जान जोखिम में!



रायगढ़। छत्तीसगढ़ के खरसिया विधानसभा क्षेत्र में विकास के वादे तो बहुत हुए, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे एकदम उलट है। ग्राम मुड़पार स्थित एकलव्य मॉडल स्कूल का हॉस्टल इसकी जीती-जागती मिसाल है, जिसकी भवन स्थिति बेहद दयनीय और खतरनाक हो चुकी है।

हॉस्टल की दीवारें फटी हुई हैं, सरिया बाहर झांक रहे हैं और शौचालय की हालत तो ऐसी है मानो वर्षों से मरम्मत का नाम ही नहीं लिया गया हो। स्थिति ऐसी है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यहाँ भी कोई झीलवाड़ (राजस्थान) जैसी बड़ी घटना न हो जाए।

📌 सवाल उठता है –

क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
क्या बच्चों की जान की कीमत इतनी सस्ती हो चुकी है?
शासकीय भवनों के निर्माण में यदि गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए, तो ऐसी जर्जर हालत कभी न बने।

इस स्कूल में अनुसूचित जनजाति के बच्चे निवास करते हैं और इन्हें अच्छी शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन हॉस्टल की स्थिति यह बताने के लिए काफी है कि शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधि और प्रशासन कितना सजग हैं।

🗣️ जनता की मांग हैं की
तत्काल भवन का निरीक्षण किया जाएlजर्जर भवन को मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में लाया जाए
दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्रवाई हो l

बच्चों को सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था दी जाए lजब तक शासन-प्रशासन ऐसे मुद्दों को प्राथमिकता नहीं देगा, तब तक “विकास” केवल भाषणों और नारों तक ही सीमित रहेगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button