LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा नेता नूतन डनसेना का चुनौतीपूर्ण बयान: “अगर हिम्मत है तो पूर्व और वर्तमान स्वेच्छा अनुदान सूची जारी करें विधायक उमेश पटेल!”

📝 रायगढ़/खरसिया:
तेजतर्रार भाजपा नेता नूतन कुमार डनसेना ने खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल को सीधी चुनौती देते हुए कहा है कि यदि उनमें जरा भी पारदर्शिता और जवाबदेही है, तो वे अपने कार्यकाल के दौरान जारी की गई स्वेच्छा अनुदान की पूरी सूची सार्वजनिक करें – चाहे वह मंत्री रहते समय की हो या वर्तमान विधायक काल की।

डनसेना ने कहा, “खरसिया की जनता जानना चाहती है कि आखिर किसे कितना मिला, और किस आधार पर राशि वितरित की गई। यदि आप निष्पक्ष हैं, तो सोशल मीडिया पर पूरी सूची जारी करें, ताकि जनता खुद तय कर सके कि वास्तव में किसने जनहित में काम किया और किसने सिर्फ अपने चहेतों को लाभ पहुंचाया।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा के समय में यदि कोई अनियमितता होती, तो कांग्रेस ने अब तक कई बार प्रेस कांफ्रेंस कर दी होती। लेकिन अब कांग्रेस सरकार और उसके विधायक मौन हैं, क्योंकि पर्दाफाश हो जाने का डर है।

🗣️ “मैं खुली चुनौती देता हूं – अगर दम है तो सूची जारी करें!” – नूतन डनसेना

अब जनता की निगाहें विधायक उमेश पटेल की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं। क्या वे पारदर्शिता दिखाएंगे या यह मुद्दा भी अन्य सवालों की तरह अनसुना रह जाएगा?

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button