तारापुर मंडल में अध्यक्ष गौरी शंकर के नेतृत्व मे कांटाहरदी सरपंच सहित युवाओं ने भाजपा में किया प्रवेश

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में शासन की योजना आम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं l वही भाजपा सरकार की रीती नीति से प्रभावित होकर खरसिया विधानसभा क्षेत्र के तारापुर मंडल में ग्राम कांटा हरदी के सरपंच सहित युवा भाजपा में शामिल हुये l
तारापुर मंडल के ग्राम बनसिया में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घर- घर तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक आहूत की गईं थी. जिसमें तिरंगा यात्रा को लेकर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच में रुपरेखा बनाकर चर्चा की गईं l बैठक के दौरान भाजपा के रीती नीति को देखकर कांटा हरदी के सरपंच देवेंद्र सारथी व क्षेत्र के युवाओं ने मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर पटेल के नेतृत्व मे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल,जिला भाजपा महामंत्री सनत नायक, लोचन पटेल के समक्ष भाजपा क़े प्राथमिक सदस्यता लेकर प्रवेश किया l उक्त युवाओं के भाजपा प्रवेश मे विशेष रूप से जनपद पंचायत रायगढ़ के महिला बाल विकास सभापति सोहन चौधरी बी डी सी व महामंत्री क्षितिभूषण पटेल एवं राजेश पटेल का सराहनीय सहयोग रहा. सरपंच देवेंद्र सारथी ने कहां की केंद्र सरकार और वर्तमान राज्य सरकार के द्वारा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए बहुत हीं बेहतरीन योजनाए चलाई जा रही हैंl जिसमें प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, आयुष्यमान योजना सहित अनेक योजनाए हैं. आम जनता को उसका लाभ मिल रहा हैंl
मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर ने कहां की भाजपा पार्टी के दिशा निर्देश का परिपूर्ण रूप से पालन करते हुए सरकार की रीतीनीति को आमजन तक सभी कार्यकर्ता मिलकर पहुंचा रहे हैं!
जो युवाओं ने भाजपा मे प्रवेश किया किशन चौधरी, चंद्रकुमार, अजयदास, धनराज, नवीन, प्रभात, साहिल, संदीप, किशन चौहान, जुगल, आयुष, मनीष, उमेश, मेहुल, मोनू, सुमित, नवल, कृष्णा, निखिल, गौतम, किरण, उमेश, आशु, अर्जुन, भीमा, अभिषेक, शिवा, अमर, दिनेश और छोटू चौहान ने सामूहिक रूप से बी जे पी मे प्रवेश किया.
वैसे माने तो खरसिया विधानसभा मे परिवर्तन को लेकर जो लहर चल रही हैं आने वाले चुनाव मे वंश वाद निष्क्रियता का परिवर्तन जरूर होगा l



