LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता सनत नायक को भाजपा जिला संगठन का कोषाध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साहl

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय एवं जिलाध्यक्ष श्री अरुण धर दिवान के अनुमोदन के बाद जिला पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई है। इसमें खरसिया विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा कार्यकर्ता सनत नायक को जिला संगठन का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति की घोषणा होते ही खरसिया क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में युवाओं की बढ़ती भूमिका का सकारात्मक संकेत बताते हुए श्री नायक को शुभकामनाएं दीं। उनका कहना है कि इस जिम्मेदारी के साथ संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।



