खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सूपा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा


पुसौर। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सूपा मंडल में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। प्रदेशभर में चल रही तिरंगा यात्रा की तर्ज पर सूपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी देशभक्ति का परिचय देते हुए मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से ग्राम बड़े भंडार से पुटका पुरी तक यात्रा निकाली।

यात्रा के दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गगनभेदी उद्घोष करते हुए देशभक्ति में भावविभोर हो गए। इस दौरान शहीद शिव कुमार सिदार के स्मारक पर पहुंचकर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया और स्मरण किया।
इस यात्रा को भव्य बनाने में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जीवन पटेल, भाजपा जिला संगठन के कोषाध्यक्ष सनत पटेल, बीडीसी प्रतिनिधि राजकुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष खीरसागर नायक एवं मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक भरत पटेल एवं सह संयोजक भुवनेश्वरी पटेल ने किया, जबकि महामंत्री कमल धर और गौतम गुप्ता ने विशेष सहयोग प्रदान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन में अटूट समर्पण भाव का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण पेश किया।


