LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

युवा सेना प्रमुख नूतन डनसेना का आरोप — स्काई टेमटेमा प्लांट से फैल रहा ज़हर, गाँव के बच्चे बीमार!

रायगढ़/खरसिया। खरसिया तहसील के ग्राम टेमटेमा स्थित स्काई प्लांट एक बार फिर विवादों में है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह प्लांट क्षेत्र में भारी प्रदूषण फैला रहा है, जिससे आसपास के गाँवों की हवा और वातावरण जहरीला हो चुका है।

युवा सेना प्रमुख एवं भाजपा नेता नूतन डनसेना ने कंपनी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्लांट से निकलने वाला जहरीला धुआँ गाँव-गाँव में फैल रहा है, जिससे घर-घर में बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।

नूतन डनसेना ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो क्षेत्र के युवा और ग्रामीण एकजुट होकर स्काई कंपनी के विरोध में भूख हड़ताल करेंगे।
उन्होंने कहा — “जब तक जनता एकजुट नहीं होगी, तब तक कंपनी की मनमानी रुकने वाली नहीं है।”

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button