

रायगढ़: जिंदल स्टील लिमिटेड के जिंदल फाउंडेशन द्वारा आश्रित ग्राम कोसम नारा में हर वर्ष की तरह इस बार भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को रागी (मिलेट्स) लड्डू बांटे गए। लेकिन इस बार वितरण किए गए लड्डुओं में फफूँद और कीड़े पाए जाने का आरोप सरपंच और ग्रामीणों ने लगाया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, जैसे ही यह बात सामने आई, सरपंच प्रतिनिधि कमलेश डनसेना व पंचायत के पंचों ने तुरंत लोगों को लड्डू खाने से रोका। इसके बाद सरपंच और ग्रामीणों ने जिंदल प्रबंधन को जानकारी दी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे कंपनी के अधिकारी लड्डू की जांच करवाने के बजाय “सेटलमेंट” की कोशिश करने लगे।
सरपंच प्रतिनिधि कमलेश डनसेना ने कहा—
> “जिंदल फाउंडेशन द्वारा फफूँद और कीड़े लगे रागी लड्डू बांटकर ग्रामीणों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया गया है। यह लापरवाही आम जनता के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। खाद्य विभाग को तत्काल जांच करनी चाहिए।”
ग्रामीणों का कहना है कि जिंदल फाउंडेशन की ऐसी लापरवाहियां और विवादित घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। अब वे मांग कर रहे हैं कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।



