LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा में किया गया ध्वजारोहण,मना आजादी का जश्न

सारंगढ़ । सारंगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायत दहिदा के शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा भवन के प्रांगण में किया गया l
जहां मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच श्री सहसराम जांगड़े जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया तथा उपस्थित जनसमुदाय ने देशभक्ति के रंग में रंगकर आज़ादी के महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सरपंच श्री जांगड़े ने अपने संबोधन में देश की स्वतंत्रता में ग्रामवासियों की भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज़ादी की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को सजग और उत्तरदायी बनना होगा।

इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता और भाषण की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं, तथा छग महतारी,भारत माता,सरस्वती माता,किसान ,फौजी एवं झंडे के तीन रंगों में साड़ियों से सजी मनमोहक झांकियां , के साथ प्रभात फेरी में शामिल रही जिन्हें देखकर उपस्थितजन भावविभोर हो उठे।मनमोहक नृत्य जो राष्ट्रभक्ति के रंग से रंगे थे, नन्हें बच्चों की प्रस्तुति से सबका मन तरंगित हो उठा “स्वतंत्रता का मूल्य” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत विचार रखे।”मेरा भारत” विषय पर काव्य वाचन किया गया ,शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा से कक्षा पहिली से विकाश रात्रे की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया ।प्राथमिक शाला दहिदा की प्रस्तुति देशभक्ति गीत जो राष्ट्रीय गौरव का पहचान हैं, हिन्द देश के निवासी,सारे जहां से अच्छा ,हम होंगे कामयाब आदि गीतों ने समा बांध दिया ।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दहिदा से सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी गई ।

उक्त कार्यक्रम में ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच सहसराम जांगड़े,उपसरपंच बिनती भारती,सभी पंचगण, सचिव भगदन साहू,जगेश्वर प्रसाद चंद्रा, राधेश्याम सिदार,प्रधान जी, मिडिल स्कूल संस्था प्रमुख प्रधान पाठक अमर साय खलखो,अशोक कुमार खरे, सहदेव कुमार साहू प्राथमिक शाला दहिदा प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी ,सहायक शिक्षक एल बी असरिता टोप्पो ,संजय कुमार मिश्रा, खेमराज पटेल, एसएमसी के सभी पदाधिकारी गण एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी, अमर साय खलखो,अशोक कुमार खरे द्वारा किया गया ।
अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ग्रामवासियों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवम प्राथमिक शाला दहिदा एवं पंचायत समिति के सहयोग की सराहना की।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button