
रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरवानी में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या का समाधान हो गया है। ग्रामीणों को आए दिन बिजली की कमी से जूझना पड़ता था।

ग्रामवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा सरपंच उमेश पटेल के नेतृत्व में जिला भाजपा संगठन के कोषाध्यक्ष सनत नायक को समस्या से अवगत कराया। इस पर भाजपा नेता सनत नायक ने तत्काल पहल करते हुए विद्युत विभाग को अवगत कराया और 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाया।
ग्रामीणों ने कहां की वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार मे सामाजिक जनहित में ट्रांसफर्मर लगने से विद्युत कार्यालय मे पैसा भी नहीं देना पड़ रहा हैंl
गाँव में ट्रांसफार्मर लगने से अब बिजली की समस्या से राहत मिल गई है। इससे पूरे गाँव में खुशी की लहर दौड़ गई। सरपंच, पंच व ग्रामवासियों ने सनत नायक के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और बधाई दी।



