LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के अनुशंसा पर डभरा व मालखरौदा में महतारी भवन निर्माण की स्वीकृति

सक्ति :- छत्तीसगढ़ शासन ने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। विधायक रामकुमार यादव की अनुशंसा पर डभरा और मालखरौदा में महतारी भवन निर्माण हेतु प्रत्येक स्थान पर 30-30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है।

विधायक यादव ने क्षेत्र की महिला स्व-सहायता समूहों (SHG दीदियों) की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को अनुशंसा पत्र दिया था। इस स्वीकृति के बाद हजारों महिला समूहों को कार्य व गतिविधियों के लिए स्थायी भवन उपलब्ध हो सकेगा।

निर्माण स्वीकृति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र की महिलाओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। स्व-सहायता समूह की दीदियों ने विधायक यादव के इस प्रयास के लिए आभार जताया और बधाई दी।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button